फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   minor died due to drowning while bathing in a khad, two were rescued

Shimla: खड्ड में नहाते नाबालिग की डूबने से मौत, दो को बचाया

Tue, 28 May 2024 05:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2024 05:06 PM IST
सार

बलग खड्ड में नहाते हुए नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। गांववालों ने समय रहते मौके पर पहुंच कर दो लड़कों की जिंदगी बचा ली।

विज्ञापन
minor died due to drowning while bathing in a khad, two were rescued
नहाते समय युवक डूबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मी से राहत पाने के लिए बलग खड्ड में नहाते हुए नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। गांववालों ने समय रहते मौके पर पहुंच कर दो लड़कों की जिंदगी बचा ली। दोनों का उपचार ठियोग अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पांच दोस्त नहाने बलग खड्ड चले गए। इनमें से तीन नहाने खड्ड में उतर गए जबकि दो बाहर ही खड़े रहे। पानी में उतरते ही तीनों बचाव के लिए छटपटाने लगे।

विज्ञापन


इसे देखते हुए बाहर खड़े दोस्तों ने शोर मचाकर समीप के गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन उस समय तक एक लड़का दम तोड़ चुका था। हादसे में जान गंवाने वाले लड़के की पहचान आर्यन (17) निवासी चौपाल के सरांह के रूप में हुई है। जबकि राम और अरुण निवासी चियोग ट्याली जख्मी हैं। दोनों का उपचार ठियोग अस्पताल में चल रहा है। एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को राहत राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


टौंस नदी में नहाते समय डूबा युवक, मौत
ग्राम पंचायत धारवा के गांव बुद्धयान कांडो के एक युवक की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई। 33 वर्षीय रघुवीर सिंह टौंस नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने शव को निकालकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed