{"_id":"5d6e967b8ebc3e93d47d557c","slug":"minister-visit-in-rohru-rampur-hp-news-sml3062140189","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने में लगेगा समय, बनेंगे वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने में लगेगा समय, बनेंगे वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने में समय लग सकता है, ऐसे में वैकल्पिक मार्ग बनाए जाएंगे। जिससे सेब सीजन को लेकर बागवानों को कोई दिक्कत न आए। मंत्री ने सोमवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्र बडियारा, चिढ़गांव और संदासु का दौरा किया और प्रभावितों की समस्याओं को सुना।
इसके बाद उन्होंने उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली और प्रभावितों को तुरंत हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग, बागवानी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। बंद पड़ी सड़कों को ठीक करने में लंबा समय लग सकता, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संभावित भूस्खलन वाले स्थानों तथा खराब सड़कों को समय पर दुरुस्त करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति की सुविधा को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी, भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष बलदेव रांटा, प्रदेश सचिव शशि बाला, उपाध्यक्ष सुधीर चौहान सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।