फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Vikramaditya Singh paid obeisance at the Kotakali Mata Temple

Rampur Bushahar News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कोटकाली माता मंदिर में नवाया शीश

Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Minister Vikramaditya Singh paid obeisance at the Kotakali Mata Temple
ननखड़ी के कोट काली माता मंदिर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह को तस्वीर भेंट करते मंदिर कमेटी क
ननखड़ी दौरे के दौरान मंत्री ने सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के ऐतिहासिक कोटकाली माता मंदिर में रविवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। दौरे के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हुआ। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में बागी, रतनाड़ी, रोहड़ू और ननखड़ी सहित दूरदराज से लोग पहुंचे। उन्होंने माता कोटकाली मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के प्रधान हरि सिंह ने बताया कि कोटकाली मंदिर में ज्येष्ठ माह के हर रविवार लोग दूरदराज से आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। इस मौके पर तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा, जल शक्ति विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता दीपक ठाकुर, विनोद मेहता, दर्शन दास ठाकुर, सतीश मेहता, काकू मेहता, मनोज और बाबूराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ननखड़ी के कोट काली माता मंदिर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह को तस्वीर भेंट करते मंदिर कमेटी क

ननखड़ी के कोट काली माता मंदिर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह को तस्वीर भेंट करते मंदिर कमेटी क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article