फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Rohit Thakur inaugurated the road built under PMGSY

Rampur Bushahar News: कुड़ी-मोहली सड़क दी सौगात, चार गांवों को मिलेगा लाभ

Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Minister Rohit Thakur inaugurated the road built under PMGSY
गरावग पंचायत में सड़क का  उदघाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
मंत्री रोहित ठाकुर ने पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। कोटखाई की गरावग पंचायत में रविवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कुड़ी-मोहली संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 4.87 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ है। इस सड़क से गरावग, चेवर, कुड़ी और मौहली के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि गरावग पंचायत के बड़वी, शाऊं, शोषण और पड़शोली गांवों की कच्ची सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत शीघ्र पक्का किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चेवर सड़क का निर्माण और गरावग के स्कूल के भवन का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में 400 करोड़ की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। बीते ढाई वर्षों में 136 सड़कों की सफल पासिंग हो चुकी है। इसके अलावा 15 करोड़ की राशि से निर्मित मिनी सचिवालय के भवन का लोकार्पण भी किया गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई एक आदर्श संस्थान बन चुका है। यहां मेडिसिन, गायनी, आंखों, बच्चों और विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। कोटखाई में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पब्बर नदी से एक बड़ी और महत्वपूर्ण उठाऊ पेयजल योजना 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है। सितंबर तक इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। आने वाले समय में यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, कृषि और ग्रामीण बैंक के निदेशक देविंदर नेगी, स्थानीय पंचायत के प्रधान सुखचैन सुमन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article