फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   minister listen people problem

रामलाल मारकंडा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Wed, 04 May 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
minister listen people problem
स्पीति के रंगरीक में ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा। - फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल-स्पीति)। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने जन सुनवाई अभियान के तहत स्पीति के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिचिम, किब्बर, लांगचा पंचायत के तहत कॉमिक, टाशीगंग, गेते, डेमुल, लिंग्टी, लारा, लिदांग, लालुंग और रामा गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निशुल्क करके जनता के लिए बड़ी सौगात दी है। महिलाओं को सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराये की छूट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

स्पीति के रंगरिक में दो मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। चिचिम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने महिला मंडल की दूसरी मंजिल के लिए छत लगाने के लिए वित्तीय सहायता दी।
विज्ञापन

उन्होंने महिला मंडल को 25 हजार रुपये, स्वयं सहायता समूह को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी। चिचिम में युवक मंडल को खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 10 हजार रुपये की घोषणा की। किब्बर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई। टशीगंग में मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर कई समस्याओं का निपटारा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिक्किम गांव में उन्होंने पेयजल की समस्या से निजात के लिए पॉलीशीट पर आधारित टैंक बनाने के निर्देश दिए। हिक्किम में गोंपा के साथ एक नया कमरा बनाने, हिक्किम महिला मंडल को 25 हजार रुपये की घोषणा की। कॉमिक में सामुदायिक भवन कम प्रवचन हाल के लिए 15 लाख रुपये देने का एलान किया। इस मौके पर एडीसी अभिषेक वर्मा, तहसीलदार राजेश नेगी, पालजोर बौद्ध, राजेंद्र बौद्ध और लोबजंग सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed