{"_id":"6832fc433cd2f64ad70c8ffd","slug":"minister-jagat-singh-negi-took-stock-of-the-disaster-affected-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-135760-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों ने राजस्व मंत्री को सुनाया अपना दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों ने राजस्व मंत्री को सुनाया अपना दुखड़ा
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपदा प्रभावित पंचायत का लिया जायजा
क्षतिग्रस्त गाड़ियों के मुआवजे के बारे में बीमा कंपनियों को दिए निर्देश
कहा-आपदा प्रभावितों के नुकसान की जल्द होगी भरपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जगातखाना(रामपुर बुशहर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी रविवार को जगातखाना पंचायत पहुंचे। मंत्री को आपदा प्रभावितों ने अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है और राहत कार्यों के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि बाढ़ से 22 वाहनों को पूर्ण और आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। वहीं, छह मकानों और तीन दुकानों में मलबा भर गया है। सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई है और मलबे में फंसी गाड़ियों को मशीनरी बुलाकर शीघ्र निकालने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम निरमंड को संबंधित बीमा एंजेसी को मौके पर बुलाकर गाड़ियों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कहा है। इस मौके पर लोगों ने मंत्री से मिल कर वाहनों, मकानों और दुकानों में सामान को हुए नुकसान की जानकारी दी और सरकार से सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मकानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने लोगो से आह्वान किया है कि वे नदी नालों में कूड़ा न डालें, जिससे पानी का ठहराव होता है और भारी वर्षा के समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार तत्पर है। इस मौके पर एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, पंचायत प्रधान सतीश कुमार, प्रताप नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद