फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   minister bhardwaj warn to officer for apple season

सेब सीजन में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुृर बुशहर। रामपुर उपमंडल में सेब सीजन के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीजन के दौरान बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारी प्रशासन के साथ समन्वय बनाएं। यह बात शहरी विकास मंत्री ने सेब सीजन की तैयारियां को लेकर रामपुर बीडीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उपमंडल रामपुर के सभी छोटे-छोटे संपर्क मार्गों को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को उपमंडल के राष्ट्रीय उच्च मार्ग का भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान अवरुद्ध सड़कों के रखरखाव के लिए जेसीबी की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सेब सीजन के दौरान क्रेन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, जिससे की खराब गाड़ियों के कारण मार्ग अवरुद्ध न हो। इसके अलावा उन्होंने विभाग को सेब सीजन के दौरान अधिक पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में सुझाव दिया कि प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी, फल उत्पादक संघ के प्रतिनिधि और स्थानीय प्रतिनिधि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। इस दौरान हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी, हिमफैड के निदेशक नरेश चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल, भारतीय जनता पार्टी जिला महासू महामंत्री विजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed