{"_id":"5dd3f99a8ebc3e54be28b6f7","slug":"milk-rate-rampur-hp-news-sml3147150176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस रुपये प्रति लीटर किया जाए दूध का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस रुपये प्रति लीटर किया जाए दूध का दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लंबे समय से प्रदेश सरकार से दूध का दाम 30 रुपये प्रति लीटर देने और हर माह 10 तारीख से पहले भुगतान किए जाने की मांग लंबे समय से उठा रही है। बावजूद इसके अभी तक इस संबंध मेें कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
अब इसी मुद्दे को लेकर सभा 2 दिसंबर को दत्तनगर में 24 घंटे का प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में निरमंड, नित्थर, रामपुर, देवठी, ननखड़ी, देवनगर, कुमारसैन, आनी, दलाश और करसोग क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। सभा जिला शिमला महासचिव देवकी नंद और जिला उपाध्यक्ष प्रेम चौहान के अनुसारआज के समय में दूध पानी से भी सस्ता बिक रहा है। दूध का दाम किसानों को 16 से 20 रुपये तक मिल रहा है, जो कि लागत से बहुत कम है। कई बार तो कम फैट और दूध खराब होने का बहाना बनाकर दुग्ध उत्पादकों से पैसे भी काटे जाते हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूध की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे गरीब तबके के लोगों को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। किसान सभा इनकी समस्याओं को लेकर बीते लंबे समय से संघर्ष करती आ रही है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के गांव-गांव में दुग्ध उत्पादकों को संगठित किया जा रहा है।