फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk producers have not received their money for two months.

Rampur Bushahar News: दुग्ध उत्पादकों को दो माह से नहीं मिले पैसे

Sat, 14 Mar 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
किसान परेशान, सरकार नहीं गंभीर
विज्ञापन

सरकार दूध उत्पादकों की बकाया राशि जल्द जारी करे, वरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दूध के पैसे समय पर न मिलने से हजारों दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दत्तनगर मिल्क प्लांट से जनवरी और फरवरी माह का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इससे दुग्ध उत्पादकों में चिंता और परेशानी बढ़ गई है। भाजपा नेता कौल सिंह ने जारी बयान में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और मध्य वर्गीय किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार पशुपालकों के हितों की रक्षा करने में अपेक्षित कदम नहीं उठा पा रही है। एक ओर महंगाई के कारण आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है, वहीं पशुपालन की बढ़ती लागत ने हालात और कठिन बना दिए हैं।
विज्ञापन

कौल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों की आजीविका दूध उत्पादन पर निर्भर है। ऐसे में समय पर भुगतान न मिलने से पशुपालकों के सामने चारा, चोकर, दवाइयों और पशुओं की देखभाल जैसे खर्च पूरे करना चुनौती बन जाता है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और छोटे किसान अपनी आजीविका के लिए काफी हद तक इसी पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण लोहड़ी, फाग और होली जैसे पर्वों के अवसर पर भी दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल पाया। कई बार पशुपालकों को 2 से 4 महीने तक इंतजार करना पड़ता है, जबकि हर माह की 10 तारीख तक भुगतान हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पशु औषधालयों में चिकित्सकों की कमी के कारण पशुओं को समय पर टीकाकरण की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है, जिससे पशुपालकों की चिंताएं बढ़ रही हैं। कौल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द बकाया भुगतान नहीं किया तो आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed