{"_id":"68134d346b9339d012039c24","slug":"milk-federation-in-aani-milk-producers-did-not-get-payment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-134179-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो महीने से नहीं हुई दूध की पेमेंट, दुग्ध उत्पादकों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो महीने से नहीं हुई दूध की पेमेंट, दुग्ध उत्पादकों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
उत्पादकों ने मिल्क फेडरेशन से जल्द राशि जारी करने की उठाई मांग
कहा- दूध की आमदनी ही आजीविका का मुख्य स्रोत
घरेलू खर्च और जरूरतों का सामान पूरा करने में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी के दुग्ध उत्पादकों को दो महीनों से दूध की अदायगी नहीं मिल पाई है, जिससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादक अब मिल्क फेडरेशन से जल्द राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय किसान आशीष शर्मा, देवेंद्र कुमार, उर्मिला, अंजना, मंजू और बबीता ने बताया कि आमतौर पर हर महीने दूध का भुगतान समय पर उनके खातों में आ जाता था, लेकिन इस बार दो महीने बीतने के बावजूद भी पेमेंट नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि दूध की आमदनी ही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है और इसी से वे घर का खर्च चलाते हैं। अब भुगतान न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है। किसानों ने मिल्क फेडरेशन प्रबंधन से अपील की है कि जल्द राशि जारी कर उन्हें राहत दी जाए। गौरतलब है कि आनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान दुग्ध उत्पादन से जुड़े हैं और हर दिन हजारों लीटर दूध मिल्क फेडरेशन को भेजा जाता है। भुगतान में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ रहा है। समय रहते अदायगी न होने से पशु पालकों में रोष पनप रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और मिल्क फेडरेशन से जल्द से जल्द दुग्ध उत्पादकों की लंबित अदायगी का भुगतान करने की मांग की है।
सभी संबंधित सोसायटियों के बिल पहले ही भेज दिए गए हैं और जल्द ही उनके खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।-- सचिन, प्रभारी, दुग्ध प्लांट नगान
- संवाद
विज्ञापन
कहा- दूध की आमदनी ही आजीविका का मुख्य स्रोत
घरेलू खर्च और जरूरतों का सामान पूरा करने में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी के दुग्ध उत्पादकों को दो महीनों से दूध की अदायगी नहीं मिल पाई है, जिससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादक अब मिल्क फेडरेशन से जल्द राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय किसान आशीष शर्मा, देवेंद्र कुमार, उर्मिला, अंजना, मंजू और बबीता ने बताया कि आमतौर पर हर महीने दूध का भुगतान समय पर उनके खातों में आ जाता था, लेकिन इस बार दो महीने बीतने के बावजूद भी पेमेंट नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि दूध की आमदनी ही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है और इसी से वे घर का खर्च चलाते हैं। अब भुगतान न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है। किसानों ने मिल्क फेडरेशन प्रबंधन से अपील की है कि जल्द राशि जारी कर उन्हें राहत दी जाए। गौरतलब है कि आनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान दुग्ध उत्पादन से जुड़े हैं और हर दिन हजारों लीटर दूध मिल्क फेडरेशन को भेजा जाता है। भुगतान में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ रहा है। समय रहते अदायगी न होने से पशु पालकों में रोष पनप रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और मिल्क फेडरेशन से जल्द से जल्द दुग्ध उत्पादकों की लंबित अदायगी का भुगतान करने की मांग की है।
सभी संबंधित सोसायटियों के बिल पहले ही भेज दिए गए हैं और जल्द ही उनके खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- संवाद