फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of social unity given in Hindu conference

Rampur Bushahar News: हिंदू सम्मेलन में दिया सामाजिक एकता का संदेश

Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Message of social unity given in Hindu conference
रोहड़ू के बटाड़ी गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उपस्थित संघ के पदाधिकारी और ग्रामवासी। स्रोत
रोहड़ू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को बटाड़ी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। सम्मेलन में जिला संघ चालक राकेश सोनी, जिला कार्यवाह प्रताप चौहान और समरकोट खंड कार्यवाह प्रिंस चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासू मंदिर कमेटी बटाड़ी के कोषाध्यक्ष जैदेव परवाट और विशेष अतिथि सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रमेश शर्मा मौजूद रहे। प्रताप चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को संगठित, सशक्त और राष्ट्रनिष्ठ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर महिला मंडल बटाड़ी की प्रधान समीला भारद्वाज, महिला मंडल घरशाल की प्रधान अरुणा शर्मा, युवक मंडल के प्रधान प्रेम देव शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज में संस्कार, सेवा और संगठन के महत्व पर बल देते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्रहित और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article