फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Memorandum submitted to XEN regarding dust flying from road work

Rampur Bushahar News: सड़क कार्य से उड़ रही धूल को लेकर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Apr 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to XEN regarding dust flying from road work
एक्सईन लोक निर्माण विभाग रामपुर से सड़क की समस्या को लेकर जाहु पंचयात का प्रतिनिधि मंडल मि
जाहू के प्रतिनिधिमंडल ने सड़क पर पानी का छिड़काव करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रेईबाहली से खड़ाहण तक 10 किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग का कार्य चला हुआ है। इससे सड़क से धूल उड़ रही है, जिससे क्षेत्र के हजारों बागवान परेशान हैं। क्षेत्र में इन दिनों चेरी, बादाम और प्लम के पौधों पर फ्लाॅवरिंग का दौर चला हुआ है। सड़क से उड़ रही धूल से फसल पर खतरा मंडरा रहा है। समस्या को लेकर शनिवार को जाहु पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में एक्सईएन रामपुर से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रधान गौरव ठाकुर ने कहा कि रेईबाहली से खड़ाहण सड़क पर आजकल कार्य प्रगति पर चला है। इस कारण पूरे क्षेत्र में धूल ही धूल है। ऐसे में क्षेत्र के बागवानों को चिंता सता रही है कि सड़क से उठने वाली धूल से फसलों को भारी नुकसान न हो। लोक निर्माण विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जबकि सड़क कार्य से उठने वाली धूल से खलेट, खुन्नी, जाहू और डीम के गांवों में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। सड़क पर लगातार तीन से चार डंपर दौड़ रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में धूल ही धूल उठ रही है। उन्होंने मांग उठाई है कि दिन में दो-तीन बार सड़क पर पानी डाला जाए। इस मौके पर अमित, अखिल चौहान, राजेंद्र, सुनीलए, श्याम, लोक राजए, तिलक वर्मा, सुख नंद और रोशन लाल उपस्थित रहे।


रेईबाहली से खड़ाहण सड़क पर पानी के दो टैंकरों से दिन में दो-तीन बार छिड़काव किया जाएगा। पानी के टैंकरों को लगाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। - शक्ति नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article