फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   memorandum against chitta

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में बढ़ते चिट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बाजार में अनाधिकृत ढंग से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में बढ़ते चिट्टे के प्रचलन और मामलों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने रोष जताया है। लोगाें ने प्रशासन से चिट्टे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ते चिट्टे के व्यापार को रोकने के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, व्यापार मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष जगमोहन भावटा, अधिवक्ता डाॅ. हरिंद्र रावत ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चिट्टे में संलिप्त लोगों को पकड़ने की मांग उठाई गई। साथ ही रोहड़ू बाजार में अनाधिकृत ढंग से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने कहा कि बीते दिनों चिड़गांव में चिट्टे के कारण एक युवक की जान चली गई। कुछ दिनों में पुलिस ने रोहड़ू उपमंडल में कई लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। भारी मात्रा में चिट्टे का सप्लाई रोहड़ू में पहुंच रही है। बाहरी क्षेत्रों के लोग लगातार चिट्टा रोहड़ू में पहुंचा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवा बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए बुधवार को नायब तहसीलदार रोहडू के माध्यम से प्रशासन को चिट्टे के व्यापार में संलिप्त लोगों को पकड़ने की मांग उठाई गई है। बाहरी क्षेत्र से रोहड़ू में व्यापार करने लोगों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि 350 के करीब रेहड़ी-फड़ी वाले बाजार में अनाधिकृत तरीके से बैठे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई गई कि बाहरी राज्यों से आकर रोहड़ू में अनाधिकृत ढंग से रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठे लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed