{"_id":"65f42c3c78119b6f6f091fc2","slug":"meeting-will-be-held-at-lakshmi-narayan-temple-kumsu-on-march-17-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113468-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवता साहिब शीर लगाकर चुनेंगे मंदिर कमेटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवता साहिब शीर लगाकर चुनेंगे मंदिर कमेटी के सदस्य
विज्ञापन
17 मार्च को लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में होगी बैठक
कार्यकारिणी को होगा विस्तार, मंदिर के उत्थान के लिए बनेगी रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण शीर लगाकर मंदिर कमेटी के सदस्यों को चुनेंगे। नई कार्यकारिणी के विस्तार के लिए 17 मार्च को कुमसू मंदिर परिसर में बैठक आयोजित होगी, जिसमें नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और मंदिर के उत्थान के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। मंदिर कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीवन कुमार चौहान ने बताया कि देवता साहिब के आदेश पर 17 मार्च को मंदिर में बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने शलाटी घोड़ी की तमाम जनता से आग्रह किया है कि इस बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मंदिर कमेटी को सुचारु रूप से चलाने के लिए घोड़ी के प्रत्येक गांव से सदस्य को चुना जाना है। नई कार्यकारिणी सदस्य बनाने को लेकर जब देवता साहिब नरेशर से पूछा गया, तो देवता साहिब ने कहा कि स्वयं शीर लगाकर सदस्य को नियुक्त करेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने शलाटी घोड़ी की सभी जनता से आग्रह किया है कि इस बैठक में अवश्य आएं ताकि नई मंदिर कमेटी की नई कार्यकारिणी का चयन हो सके और आगामी कार्य सुचारु चल सकें। - संवाद