{"_id":"68934c4951d61d1c97047338","slug":"meeting-regarding-celebration-of-independence-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-140978-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री होंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री होंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को रिकांगपिओ में बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यअतिथि पहुंचेंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह के अवसर पर आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस के छात्र और छात्राओं की ओर से आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं समर्पण भाव से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसहभागिता को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था पर विशेष बल दिया। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण एवं अन्य आयोजन संबंधी गतिविधियों की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त-उपायुक्त डॉ. ओपी यादव, कमांडेंट आईटीबीपी सुनील कुमार, कमांडेंट होमगार्ड सुरेश कुमार, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा विनय नेगी, डीआईसी के महाप्रबंधक गुरु लाल सहित विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।