फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

रामपुर में कोरोना मामले बढ़े तो और सख्त होंगे नियम

Tue, 22 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो नियमों को और सख्त किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह लॉकडाउन लगाया जाएगा। रामपुर के कुछ व्यापारी कोरोना के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को भी इन कोरोनानियमों के लागू होने पर साथ देना होगा। अधिकतर लोग कंटेनमेंट जोन का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति रहती है, वहां लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है। तय दुकानों को खोलने की अनुमति है। ऐसे में व्यापारी वर्ग नियमों का सख्ती से पालन करें। भविष्य में मामले बढ़ते हैं तो निश्चित तौर पर सख्ती को बढ़ाया जाएगा। एसडीएस ने कहा कि व्यापारियों की लापरवाही से ही अभी मामले बढ़े हैं। जिस तरह के नियम व्यापारियों को अपनाने चाहिए थे, उन्हें नजरअंदाज किया गया। दुकानों में भारी भीड़ रही। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोग भी कोरोना के मामले बढ़ाने में पूरी तरह जिम्मेदार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अवश्य ही सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी चार वार्डों में धारा 144 लगाई गई है। सोमवार को रामपुर से 63 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। अगर सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो धारा 144 को हटाने के बारे में विचार किया जा सकता है। अगर मामले बढ़ते हैं तो भविष्य में और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि रामपुर में व्यापारी अतिक्रमण करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि नगर परिषद की ओर से लगाए गई यलो लाइन से आगे सामान न सजाएं। अपने भवन से ढाई मीटर तक ही सामान रखें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद और सर्वहितकारी व्यापार मंडल और व्यापार मंडल रामपुर ने कोरोना पॉजिटिव मामले अधिक आने पर प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार रामपुर कुलताज, नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष सुमन घाघटा, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा, व्यापार मंडल रामपुर के पूर्व अध्यक्ष हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed