{"_id":"5d4b01778ebc3e6ccb57ea67","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3031793163","type":"story","status":"publish","title_hn":"5-16 को धूमधाम से मनाया जाएगा ठियोग उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5-16 को धूमधाम से मनाया जाएगा ठियोग उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद ठियोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को मेले के आयोजन को लेकर प्लॉटों का आवंटन खुली बोली प्रक्रिया से हुआ। बीते वर्ष के मुकाबले मेला मैदान के प्लॉट दो लाख रुपये अधिक राशि में बिके। इस वर्ष मेला मैदान से कुल 32 लाख रुपये की राशि नप वसूलेगी। वहीं इस वर्ष ठियोग उत्सव में स्कूली छात्रों के कार्यक्रमों के लिए 7500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। 15-16 अगस्त को उत्सव का आयोजन होगा।
बुधवार को नेहरू मैदान में दुकानें लगाने के लिए प्लॉटों को आवंटन किया गया। इस दौरान खुली बोली लगाई गई। नगर परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष वंदना सूद की अगुवाई में नप कार्यालय में 17 लोगों ने इस बोली में भाग लिया। सभी बोली दाताओं ने नप कार्यालय में दस -दस लाख रुपये के बैंक ड्राफ्ट जमा करवाए। इस अवसर पर 31 लाख के बाद बोली शुरू हुई और 32 लाख पर बोली को खत्म किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष वंदना सूद के अनुसार 31 अगस्त को व्यापारियों को मैदान खाली करना होगा। इसके अलावा 32 लाख के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। इस बार ठियोग उत्सव 15 और 16 अगस्त को शुरू होगा। दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, वहीं 17 अगस्त से बाहरी राज्यों से आए व्यापारी मेला मैदान में अपने स्टाल लगा सकेंगे। नप की ओर से इन व्यापारियों के लिए बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्रबंध किया जाएगा। उत्सव में इस वर्ष बाहरी क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों की संख्या में कटौती की गई है। वहीं स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के एवज में दी जाने वाले राशि में इजाफा किया गया है। इनकी राशि 5 हजार रुपये के बढ़ाकर 7500 रुपये की गई है। वहीं प्रशासन ने भी मेले के दौरान यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था बढ़ाने को लेकर पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस मौके नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पार्षद शीला वर्मा, कमला शर्मा, ललिता शर्मा, विवेक थापर, मनोनीत पार्षद जुगल किशोर, जीवन चौधरी, दिनेश शर्मा और संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।