फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   In Ani, dry waste will be collected from every household starting in November; stray dogs will also be vaccinated.

Rampur Bushahar News: आनी में नवंबर से घर-घर उठेगा सूखा कूड़ा, लावारिस कुत्तों का होगा टीकाकरण

Sat, 17 Oct 2026 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
शवाड़ और दलाश में प्लास्टिक कचरा निस्तारण केंद्रों के लिए चिह्नित होंगे स्थान
विज्ञापन

मृत पशुओं के निपटान की विभागों की सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में नवंबर से घर-घर सूखा कूड़ा एकत्र किया जाएगा। कस्बे में लावारिस कुत्तों के टीकाकरण के बाद उनकी नसबंदी की जाएगी। स्वच्छता व्यवस्था, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण और मृत पशुओं के उचित निपटान को लेकर एसडीएम आनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिए गए।
बैठक में खंड विकास अधिकारी को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने और उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नवंबर से आनी कस्बे में सप्ताह में एक या दो बार घर-घर से सूखा कूड़ा उठाया जाएगा। कूड़ा पृथक्करण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होने तक सिविल सप्लाई के समीप अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए वन मंडल अधिकारी आनी और लूहरी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा शवाड़ और दलाश में भी प्लास्टिक कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मृत पशुओं को हटाने और उनका उचित निपटान करने की जिम्मेदारी संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को सौंपी है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों और सरकारी संस्थानों के परिसरों में मृत पशु मिलने पर संबंधित विभाग को कार्रवाई करनी होगी। पंचायत प्रधानों को भी अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अनुसार, आनी कस्बे में करीब 40 से 50 लावारिस कुत्ते हैं। इनमें से 25 का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष कुत्तों का टीकाकरण जल्द पूरा कर नसबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्य के लिए उपयुक्त कमरे और जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता भी जताई गई। बैठक में सर्दियों के दौरान आवारा पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी शेड बनाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed