फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   193 roads to be constructed in Baghi-Ratnadi panchayats: Rohit

बाघी-रत्नाड़ी पंचायतों में बनेंगी 193 सड़कें : रोहित

Sat, 17 Oct 2026 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
193 roads to be constructed in Baghi-Ratnadi panchayats: Rohit
कोटखाई के कलबोग में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  लोगों की समस्या सुनते हुए। संवाद
शिक्षा मंत्री ने पशु औषधालय का किया लोकार्पण
विज्ञापन

लंबित विकास कार्य एक साल में पूरे करने का किया वादा
शिक्षा विभाग में शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के रिक्त पद भरने की प्रक्रिया जारी, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों पर भी जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बाघी पंचायत में 19 लाख से निर्मित पशु औषधालय का लोकार्पण किया। इसके शुरू होने से पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाघी और रत्नाड़ी पंचायतों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए 193 सड़कें स्वीकृत की गई हैं। सड़क नेटवर्क बेहतर होने से किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से लंबित करीब 30 भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन कार्यों को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के रिक्त पद भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में 150 से अधिक विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप परिवर्तित किया गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल शीर्ष पांच राज्यों में, जबकि परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है। सरकार शिक्षा और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत कर आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की दिशा में काम कर रही है। दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ. मनु वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, पूर्व अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य रेखा चौहान, बाघी पंचायत प्रधान हरि प्रकाश शोकटा और रत्नाड़ी पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed