{"_id":"5d4b01768ebc3e6ce47b2cc6","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3031786118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मियों ने उठाई हर माह की पहली तारिख को पैंशन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मियों ने उठाई हर माह की पहली तारिख को पैंशन देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक में लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर रोष जताया गया। बैठक संगठन के प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर मांगों पर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी।
संगठन के प्रधान गुलाब सिंह के अनुसार संगठन की मांग है कि पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को किया जाए। जुलाई 2015 से जुलाई 2019 तक 31 प्रतिशत डीए का एरियर जारी किया जाए। डीए की राशि को 134 प्रतिशत से 144 प्रतिशत किया जाए। वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन एरियर शीघ्र जारी किया जाए और वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को ग्रेच्युटी और लीव इन कैश की राशि शीघ्र अदा की जाए। निगम प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगों पर कोई भी गौर नहीं कर रहा है। इसलिए अगर 15 दिनों के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया तो वे धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसके लिए निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी। इस मौके पर नागरूमल, चंद्र सिंह, मोहन लाल, अनु लाल, शौंकी लाल और दिवान सिंह नैंटा भी उपस्थित रहे।