{"_id":"5d45b7f28ebc3e6d02395a17","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml302725885","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप द्वारा किए गए कार्यों को लेकर संतुष्ट नही हुई पूर्व अध्यक्षा ृ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप द्वारा किए गए कार्यों को लेकर संतुष्ट नही हुई पूर्व अध्यक्षा ृ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यों की जांच को लेकर पूर्व अध्यक्षा
उपाध्यक्षा और पार्षद ने किया वॉकआउट
ठियोग नप की नहीं हो पाई बैठक, एसडीएम के समक्ष रखी बात
कहा-ठियोग नगर परिषद के कर्मचारी ने झूठी रिपोर्ट की है तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा को लेकर आयोजित बैठक में तीन वार्ड के पार्षदों के वॉकआउट किए जाने से नहीं मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाई। इसमें एक पूर्व नगर परिषद की अध्यक्षा शांता शर्मा, पूर्व उपाध्यक्षा ललिता शर्मा और वार्ड दो की पार्षद कमला शर्मा शामिल रहीं। हालांकि इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्षा वंदना सूद सहित सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा शांता शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों हुई बैठक में नप की ओर से जो कार्य दिखाए गए हैं, वे सभी कार्य आचार संहिता के दौरान किए गए हैं। बैठक से वॉकआउट करने वाले तीनों पार्षदों ने एसडीएम ठियोग के समक्ष पूरे मामले को रखकर गहनता से जांच की मांग की है। शांता शर्मा ने कहा कि फरवरी माह में किए गए कार्यों का टेंडर जुलाई में किया गया है। नप के कर्मचारी ने जो भी रिपोर्ट बैठक के दौरान पेश की है वह झूठी है। इन सभी कार्यों की जांच होनी चाहिए।
वहीं एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। वह स्वयं इस मामले की जांच को लेकर निर्देश देंगे। वहीं वर्तमान अध्यक्षा वंदना सूद के अनुसार बैठक में पूर्व अध्यक्षा के कार्यकाल में हुई कार्यों को लेकर ही चर्चा हो रही थी, लेकिन पूर्व अध्यक्षा वाकआउट कर गईं।