फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting on Food Security Act in Rohru

Rampur Bushahar News: वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर

Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर बैठक
विज्ञापन

रोहड़ू। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा हुई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन के मुद्दे भी उठाए गए। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने पर विचार किया गया। वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। एसडीएम ने वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। यह खाद्यान्न निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी भी सुनिश्चित करने को कहा गया। प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने अनुभव बताए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रणाली को पारदर्शी और जनहितैषी बनाने पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी छौहारा और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed