फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the Himachal Transport Pensioners' Welfare Association, Rohru Unit

Rampur Bushahar News: निगम के पेंशनरों ने आर्थिक लाभों सें वंचित रखने पर जताया रोष

Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में एचआरटीसी पेंशनर ने अपनी मांगों को लेकर किया मंथन
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निगम के पेंशनरों को आर्थिक लाभों से वंचित रखने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। गुलाब सिंह ने बताया कि 10 मार्च को उप मुख्यमंत्री से बात हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि 3 प्रतिशत डीए की किस्त पेंशन में लगा दी जाएगी, जो आज तक नहीं लगी। 7 जून को निगम परिवहन की संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मुख्यमंत्री के साथ हुई। उससे कुछ आशा जगी है, जिसमें उन्होंने कहा कि पेंशन सात और दस तारीख के बीच डाल दी जाएगी। इसके लिए अलग से 20 करोड़ की राशि का प्रावधान करके प्रति माह दिया जाएगा। 20 करोड़ रुपये की राशि मेडिकल रिवर्समेंट के लिए दी जाएगी। इस अवसर पर नागरू मल, प्रेम कायथ, गोपाल सिंह, उत्तम ठाकुर, चंदन सिंह, जिशन लाल, प्रथम देव और स्वर्ण देव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed