फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the Durga Mata Temple Trust chaired by the SDM and the Trust President

Rampur Bushahar News: सार्वजनिक शौचालय के निर्माण और भूमि हस्तांतरण पर बनी सहमति

Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम एवं न्यास के अध्यक्ष की अध्यक्षता में दुर्गा माता मंदिर न्यास की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दुर्गा माता मंदिर न्यास की बैठक मंगलवार को एसडीएम एवं न्यास के अध्यक्ष गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मंदिर परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और उससे संबंधित भूमि को मंदिर न्यास को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि मंदिर में साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं का विकास जरूरी है। शौचालय निर्माण से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और उसकी भूमि को न्यास को देने पर विचार हुआ। इसके बदले न्यास विभाग को उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना है। बैठक में मंदिर के समग्र विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। एसडीएम गुरमीत नेगी ने अधिकारियों को विकास कार्यों में समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रस्तावित योजनाएं शीघ्र पूरी हो सकेंगी। बैठक में मंदिर न्यास द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। भविष्य की योजनाओं पर भी गहन चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। इस बैठक में हिमुड़ा के उपाध्यक्ष और मंदिर न्यास के सदस्य यशवंत छाजटा, नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर दिनेश शर्मा सहित मंदिर न्यास के सभी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article