{"_id":"680a2f4df5d5fc6cdf0de2d5","slug":"meeting-of-panchayat-samiti-kalpa-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-133784-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायत समिति की बैठक में नदारद रहे अधिकारी, मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायत समिति की बैठक में नदारद रहे अधिकारी, मचा हंगामा
विज्ञापन
पूर्व कल्पा पंचायत समिति अध्यक्ष गंगा राम नेगी सहित अन्य बीडीसी सदस्य रिकांगपिओ में प्रैसवार्त
बीडीसी सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार, कहा-उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
बिजली, पानी, सड़क और लाडा-साडा के विकास कार्यों पर नहीं हो सकी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में विभागीय अधिकारी नदारद रहे। इस कारण बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाई और सदस्यों ने काफी देर तक हंगामा कर बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक की अध्यक्षता ललिता पंचारस ने की। हालांकि, बैठक में कोरम पूरा था। किसी कारणवश उपाध्यक्ष और एक मेंबर उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में किसी भी विभाग का अधिकारी नहीं पहुंचा था। इस पर समिति के सदस्यों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और बैठक का बहिष्कार किया। विभागीय अधिकारियों के उपस्थित न होने पर काफी हंगामा हुआ। रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व कल्पा पंचायत समिति अध्यक्ष गंगा राम नेगी ने कहा कि राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जिला परिषद और पंचायत समिति बैठक में भाग लें। इसके बावजूद त्रैमासिक बैठक में अधिकारियों ने बैठक में भाग नहीं लिया। इस कारण अधिकारियों के साथ बिजली, पानी, सड़क और लाडा-साडा के विकास कार्यों की समीक्षा नहीं हो पाई। नेगी ने कहा कि समिति बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने के बारे में पहले भी उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बैठक में लगातार नदारद होने के बारे में पंचायत समिति कल्पा के सभी सदस्यों की ओर से उपायुक्त को दोबारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से किन्नौर में सभी विभागों में खाली पड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के पदों को भरने की मांग की। वहीं, अधिकारियों और कर्मचारियों के समिति की बैठक में भाग न लेने के बारे में संज्ञान लेने की मांग उठाई है। गंगा राम नेगी ने कहा कि किन्नौर में 15वें वित्त आयोग में केंद्र सरकार ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति को 15 प्रतिशत धन दिया है। इसके बावजूद किन्नौर में अभी तक विकास कार्य नहीं हुए हैं और हिमाचल सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है। इस मौके पर किशोर माजू, अविनाश नेगी, करुणा देवी, छे डोलमा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।