फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of Outsourced Employees Union of State Electricity Board

Rampur Bushahar News: बिना स्थायी नीति के बिजली मित्र की भर्ती हुई तो होगा आंदोलन

Mon, 08 Dec 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Outsourced Employees Union of State Electricity Board
आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर बनाई रणनीति। संवाद
आउटसोर्स कर्मचारियों यूनियन ने सरकार को चेताया
विज्ञापन

. बोर्ड से बाहर हुआ बिलिंग स्टाफ तो कुमार हाउस के बाहर खोलेंगे मोर्चा : मदन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
कुल्लू आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने बिजली बोर्ड में हो रही बिजली मित्रों की भर्ती को लेकर सवाल उठाए हैं। यूनियन ने इसे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने चेताया है कि यदि बिना नीति के बिजली मित्रों की भर्ती हुई, तो बोर्ड प्रबंधन और सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने बोर्ड में लंबे समय से कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को राज्य विद्युत बोर्ड की आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता यूनियन के महासचिव मदन लाल ने की। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में बिजली बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी पाॅलिसी बनाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा बिजली मित्र के भविष्य के खतरे के बारे में भी चर्चा हुई। महासचिव मदन लाल ने कहा कि बिजली बोर्ड में 3,200 कर्मचारी बिना पॉलिसी के काम कर रहे हैं। अब सरकार बोर्ड में बिजली मित्रों की भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बिना पॉलिसी के बिजली मित्र भर्ती करती है, तो यूनियन एक बड़ा आंदोलन करेगी। बोर्ड ने स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं, जिससे बोर्ड के बिलिंग स्टाफ पर भी खतरा मंडरा रहा है। कई साल तक सेवा देने के बाद अब इन कर्मचारियों को भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का डर सता रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि बोर्ड प्रबंधन बिलिंग स्टाफ को बोर्ड से बाहर करता है, तो यूनियन कुमार हाउस में एक बहुत बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए स्थायी नीति बनाकर राहत देने की मांग उठाई है। इस मौके पर स्वाति शर्मा, सरीता, सलोनी, नरेंद्र, कृष्ण, गुड्डू, दिनेश, ललित और जय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर बनाई रणनीति। संवाद

आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर बनाई रणनीति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed