फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting of collegesmeeting of colleges

Rampur Bushahar News: कॉलेजों ने वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट की पेश

Fri, 14 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सीमा में हुई क्लस्टर कॉलेज की बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में क्लस्टर कॉलेज की बैठक हुई। इसमें राजकीय महाविद्यालय सीमा, महाविद्यालय सरस्वती नगर, टिक्कर और डीएवी काॅलेज कोटखाई के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सीमा काॅलेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर तथा प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने की। बैठक में नैक मान्यता से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी कॉलेजों ने वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। वार्षिक गुणवत्ता रिपोर्ट की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की गई। नैक मान्यता प्राप्त करने के लिए उठाए गए कदमों और सुधारात्मक कार्यों पर भी चर्चा की गई। क्लस्टर कॉलेजों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन, फैकल्टी विकास कार्यक्रम और छात्र विनिमय कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई। एक बहु-विषयक परियोजना स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ और छात्र मिलकर काम करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में शोध और विकास को बढ़ावा देना रहेगा। बैठक में सीमा कालेज के नैक कॉर्डिनेटर डॉ. अनिल चौहान, क्लस्टर कॉलेज कॉर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर ठाकुर, डीन ऑफ स्टडीज प्रो. हरीश सांजटा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed