फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting for works

Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी में मानसून से क्षति की पुनर्बहाली के प्रस्ताव एक सप्ताह में होंगे तैयार

Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
. एसडीएम ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों और आधारभूत संरचनाओं की बहाली पर चर्चा
विद्यालयों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता
संवाद न्यूजं एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में मानसून 2026 से हुई क्षति की पुनर्बहाली के लिए शनिवार को बैठक हुई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों और आधारभूत संरचनाओं की बहाली पर चर्चा हुई। एसडीएम ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायतघरों, सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों की बहाली को प्राथमिकता देने को कहा। ग्रामीण सड़कों और पेयजल आपूर्ति योजनाओं के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक प्रस्ताव के साथ पटवारी की क्षति रिपोर्ट और जियो-टैग्ड छायाचित्र अनिवार्य होंगे। राजस्व अभिलेख में क्षति दर्ज न होने पर उपमंडलाधिकारी की ओर से सत्यापित रिपोर्ट देनी होगी। विस्तृत और तकनीकी रूप से जांचा गया अनुमान भी प्रस्तुत करना होगा। सड़क बहाली के प्रस्तावों में सड़क की लंबाई, आरडी नंबर का उल्लेख आवश्यक है। अधिकारियों को सभी प्रस्ताव पूर्ण दस्तावेज के साथ समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़कों की पुनर्बहाली के लिए अधिकतम 75 हजार रुपये प्रति किलोमीटर का प्रावधान है। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों और पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए 2 लाख रुपये प्रति इकाई तक सहायता मिलेगी। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी 2 लाख रुपये प्रति इकाई निर्धारित हैं। पंचायत परिसंपत्तियों, महिला मंडल, युवक केंद्र, पंचायत घर, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अधिकतम 2.50 लाख रुपये प्रति इकाई तक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति की बहाली के लिए भी सहायता निर्धारित की गई है। प्रति पोल 5 हजार रुपये, एलटी लाइन की बहाली के लिए 50 हजार रुपये प्रति किलोमीटर मिलेंगे। एक क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर के प्रतिस्थापन के लिए एक लाख रुपये तक का प्रावधान है। यह सहायता निर्धारित पात्रता और मानदंडों के अधीन होगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed