फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting by farmers in nirmand

Rampur Bushahar News: सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हो रही किसानों की बेदखली

Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
19 को शिमला की रैली में निरमंड से जाएंगे 200 किसान : देवकी
विज्ञापन


निरमंड में बैठक कर किसानों ने तैयार की रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों की जमीनों से बेदखली हो रही है। सरकार अभी तक किसानों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही है। 19 जनवरी को शिमला में सचिवालय का घेराव करने निरमंड से 200 किसान जाएंगे। यह बात किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद ने बैठक में कही।

शनिवार को हिमाचल सेब उत्पादक संघ निरमंड खंड की बैठक किसान मजदूर भवन निरमंड में हुई। बैठक में 19 जनवरी को शिमला सचिवालय के बाहर होने वाले प्रदर्शन पर चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई। किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद और सेब उत्पादक संघ के राज्य महासचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों की बेदखली हो रही है। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में प्रदेश सरकार को किसानों के पक्ष में नीति बनाने को कहा है, लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक किसानों के लिए कोई नीति नहीं बना पा रही है, जिसके कारण आज भी किसानों की बेदखली हो रही है।
विज्ञापन


सेब उत्पादक संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि किसानों की बेदखली को रोका जाए। उच्च न्यायालय के फैसले को लागू कर छोटे किसानों के लिए नीति बनाई जाए। बैठक में फैसला लिया गया कि शिमला रैली में निरमंड से करीब 200 किसान भाग लेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए गांव स्तर पर बैठक, सदस्यता और कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ख्याला नंद, दौलत राम, प्रीतम, कांता देवी, नोया राम, ज्ञान चंद, रमेश, धर्म दास, सतीश, भोगा राम, गुलजार, सुलेमान, हरि सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed