फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   med boya kamlaue win cricket turnament

मैड ब्वॉयजल कमलाऊ ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 15 Feb 2022 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
med boya kamlaue win cricket turnament
15/20 वैली के समेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाऊ जीत के बाद ट्राफी के साथ - फोटो : RAMPUR-HP
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। 15/20 वैली के समेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाऊ की टीम ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में गोलू चौहान को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। नाग युवक मंडल कान्धार की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 58 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

युवक मंडल प्रधान सुनील भांडिया ने बताया कि प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मैड ब्वॉयज कमलाऊ पंचायत भड़ावली और वॉरियर्स ब्वॉयज चिल्लागे के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर मैड ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 83 रन बनाए। इसमें हर्ष और गोलू ने 23-23 रन का योगदान टीम के लिए दिया।
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी वॉरियर्स ब्वॉयज चिल्लागे की टीम 68 रन ही बना सकी। कमलाऊ की ओर से गोलू ने 3 और सोनू ने 2 विकेट हासिल कर टीम की जीत पक्की की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिप अध्यक्ष शिमला चंद्रप्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। युवक मंडल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गोलू चौहान को मैन ऑफ दी सीरीज, हर्ष कायथ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और उमेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया।

इस मौके पर सरपारा पंचायत मोहन कपाटिया, उपप्रधान चुन्नी लाल, सुमित, सुरेंद्र, महिला मंडल कान्धार अध्यक्षा मीना जिस्टू, सुरजीत सदानी, सन्नी सदानी, दिनेश, योगराज, मनोज भांडिया, अभिषेक सदानी, गोल्डी और मनीष सदानी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed