{"_id":"6272aa0f5b2d182cf7462a75","slug":"martial-art-turnament-in-aani-rampur-hp-news-sml407764235","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
आनी में जिलास्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय आनी में दो दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर और जिला स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंचक सिलाट संघ जिला कुल्लू के महासचिव शेर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 55 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अगले माह मंडी में आयोजित होने वाली तीसरी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में प्री-टीन वर्ग के टेंडिंग इवेंट में पयोजा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-12 आयु वर्ग के 26 किलोग्राम भार वर्ग में संतुष्ट ने स्वर्ण अपने नाम किया जबकि 28 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांश ठाकुर विजेता बने। लड़कों के सब-जूनियर वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग में तनिश ने स्वर्ण, 33 किलोग्राम भार वर्ग में अविनाश, 36 किलोग्राम भार वर्ग में रवि ठाकुर, 39 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ठाकुर, 45 किलोग्राम भार वर्ग में आलोक ठाकुर, 51 किलोग्राम भार वर्ग में अखिल ठाकुर और 72 किलोग्राम भार वर्ग में सानिध्य गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता।
इस मौके चमन शर्मा, छविंद्र शर्मा, जोगिंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, जीवन चौहान, रमेश चंद, ओम प्रकाश, वीना कश्यप, विनोद कुमार और प्रकाश ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे। समापन समारोह में सचेत संस्था प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।