फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Married a daughter from home, another died in a road accident

घर से एक बेटी की उठी डोली, दूसरी की सड़क हादसे में मौत से पसरा मातम

Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Married a daughter from home, another died in a road accident
पूना में खाई में गिरी कार। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मुनिश बाहली पंचायत में वीरवार रात दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जंथल और पाट गांव में मातम पसर गया। जो गांव के शादी के जश्न में डूबा था, वो देखते ही देखते चिखोपुकार से दहल गया। हादसे के बाद जंथल और पाट गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जिस घर से दुल्हन की विदाई हुई, उसी घर की एक बेटी भी अकाल मौत के मुंह में चली गई। इसके अलावा हादसे में मां और बेटी और एक अन्य की भी मौत हो गई। वीरवार को दुर्गम पंचायत काशापाट के पाट गांव से दूल्हे की बरात मुनिश पंचायत के जंथल गांव गई थी। देर शाम जंथल गांव से बरात वापस पाट गांव रवाना हुई।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे का सफर तय कर बराती पाट गांव पहुंचने ही वाले थे। पूना के क्रशर प्वाइंट के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। गांव में पहाड़ को चीर कर सड़क बनाई गई है। इसमें हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि शादी के माहौल में ऐसा हादसा होगा। हादसे से खुशी और जश्न के माहौल में मातम पसर गया। सगे-संबंधियों के अलावा ग्रामीण शोक की लहर में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंथल गांव से दुल्हन की विदाई हुई। दुल्हन की बहन मनोरमा भी बरात के साथ पाट गांव की ओर रवाना हुई। उसे क्या मालूम था कि जिस बहन का घर देखने वह जा रही है, वहां वह कभी नहीं पहुंचेगी। बहन की दर्दनाक मौत ने दुल्हन को उम्र भर का जख्म दे दिया। शादी के लिए शिमला से लता देवी अपनी बेटी अंजली के साथ भी आई थी।

उन्हें क्या मालूम था कि जिस शादी के जश्न में शामिल होने वे जा रहे हैं, वही उनकी मौत का कारण बनेगा। हादसे के बाद काशापाट और मुनिश बाहली पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। शादी के पवित्र बंधन से बंधने के बाद दो परिवारों को यह हादसा उम्र भर का जख्म दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed