फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   marathon in kazamarathon in kaza

Rampur Bushahar News: स्पीति मैराथन में दिखा उत्साह, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
marathon in kazamarathon in kaza
स्पीति में आयोजित मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी
काजा (लाहौल-स्पीति)। भारतीय सेना एवं कमांडिंग ऑफिसर 20 कमाव समदो के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्पीति मैराथन 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लद्दाख के सैन्य कर्मी, विभिन्न श्रेणियों के युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और भारतीय सेना कर्मियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी बड़ी संख्या में सुबह 4:30 बजे से ही कतार में खड़े हो गए और इन प्रतिभागियों में स्पीति मैराथन के लिए उत्साह देखा गया। स्पीति मैराथन को अतिरिक्त उपायुक्त काजा राहुल जैन ने सुबह 5 बजे हरी झंडी दिखाकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा से समदो के लिए रवाना किया। 77 किलोमीटर की दौड़, जिसमें 88 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। इसी प्रकार समदो-गियू-हुरलिंग-समदो मैराथन को मैजर जनरल जे. चंद्रन और कर्नल रवी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 42 किलोमीटर की इस दौड़ में 80 से अधिक धावक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्पीति मैराथन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में भारतीय सेना की प्राथमिकताओं को उजागर करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति और सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग ले रहे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ का दल तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 29 सितंबर को भी इसी प्रकार का आयोजन किया जाएगा जिसमें समदो-गियू-समदो 21 किलोमीटर की दौड़ और समदो- गियू-समदो 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed