फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many villages in Kotkhai have been without electricity for six days

Rampur Bushahar News: कोटखाई के कई गांवों में छह दिन से नहीं बिजली

Wed, 28 Jan 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
23 जनवरी को हिमपात के प्रभावित हुई है बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। भारी बर्फबारी के बाद उपमंडल कोटखाई के कई गांवों में छह दिन बिजली नहीं है। 23 जनवरी को हुई बर्फबारी और मंगलवार को फिर से हुई बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गरावग पंचायत, रावला क्यार पंचायत और पांदली पंचायत के बरटोग गांव में बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लगातार खराब मौसम के चलते लाइनों को दुरुस्त करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ ग्रामीण भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने और मरम्मत कार्य में ग्रामवासी स्वयं आगे आकर मदद कर रहे हैं। वहीं, विद्युत बोर्ड ने बुधवार देर शाम तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग कार्यालय में फोन नहीं उठाए जाते, जिससे समस्याओं की सूचना देने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मजबूरन शिकायत दर्ज कराने के लिए स्वयं कार्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए और आपदा के समय शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed