फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mangrang panpon road inngaurted

थैमगारंग से पानपों कंडे तक जल्द बनेगी सड़क

Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
mangrang panpon road inngaurted
थैमगारंग में पानपों संपर्क मार्ग का शिलान्यास करते प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। सांगला वैली के थैमगारंग पंचायत से पानपों कंडे तक जल्द ही छह किलोमीटर सड़क बनकर तैयार होगी। शनिवार को प्रदेश प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने इस सड़क का शिलान्यास किया। सड़क निर्माण पर 1.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से ग्राम पंचायत थैमगारंग, ग्राम पंचायत बटसेरी और ग्राम पंचायत सांगला के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। पानपों कंडे में कई लोगों के बगीचे हैं।
विज्ञापन

सड़क बनने से तीन पंचायतों के लोगों को नगदी फसलें और सेब की पेटियों को विभिन्न मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। थैमगारंग से लेकर पानपों कंडे तक सड़क की सुविधा नहीं होने से अभी तक लोगों को नगदी फसलों को मजदूरों से ढुलाई करवाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। अब सड़क निर्माण होने से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पा प्रविंद्र सिंह नेेगी, जिला महामंत्री चंद्रपाल नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव नेगी, किनफैड चेयरमैन दौलत नेगी, जिला परिषद सदस्य आराधना नेगी, प्रधान थैमगारंग मनोहर देवी नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान सांगला देवी सांकी नेगी, प्रधान चांसू बीरबल नेगी और उपप्रधान कामरू विजेंद्र सिंह नेगी ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed