{"_id":"621e63d0dd77b9767872098f","slug":"man-and-woman-arrested-with-chitta-in-recongpeo-kinnaur-rampur-hp-news-sml401210527","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा सप्लाई में एक विदेशी नागरिक और हिमाचली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा सप्लाई में एक विदेशी नागरिक और हिमाचली युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
man and woman arrested with chitta in recongpeo kinnaur
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने पहली बार विदेशी नागरिक और एक हिमाचली युवती को चिट्टा सप्लाई करने पर दिल्ली से धर दबोचा है। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुख्य सरगना वेस्ट अफ्रीका के एक नागरिक डिआगे मनाए (33) और उसकी महिला साथी रामपुर हिमाचल की रहने वाली 21 वर्षीय एक लड़की को दिल्ली के चंद्र विहार से गिरफ्तार किया है। ये लोग हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई कर रहे थे।
गौर हो कि पुलिस ने 17 फरवरी को रिकांगपिओ में 10.8 ग्राम चिट्टा दो युवकों से बरामद किया था। पूछताछ में उन युवकों से इस विदेशी नागरिक का नाम सामने आया था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक किन्नौर के दिशा-निर्देश पर एक टीम गठित कर दिल्ली रवाना की गई। जहां से इन दोनों आरोपियों को लाकर रामपुर स्थित अदालत में पेश किया गया और तीन दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ चल रही है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।