{"_id":"6436ea2950c51e76f80292d4","slug":"make-proper-use-of-modern-equipment-for-education-jagat-singh-rampur-hp-news-c-19-1-119129-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों का सही इस्तेमाल करें : जगत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों का सही इस्तेमाल करें : जगत सिंह
विज्ञापन
पूह स्कूल में आईटी उपकरणों के सही इस्तेमाल न होने पर जताई नाराजगी
बागवानी मंत्री ने बस अड्डे, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी पूह (किन्नौर)। पूह खंड के दौरे के दौरान बागवानी मंत्री ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आईटी उपकरणों का सही इस्तेमाल न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल प्रशासन को इन आधुनिक उपकरणों का शिक्षण के लिए सही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बस अड्डा, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
जनजातीय क्षेत्र पूह खंड दौरे के दूसरे दिन बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह में नवनिर्मित बस अड्डे, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। मंत्री जगत सिंह ने अधिकारियों को मौके पर ही इन संस्थानों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के निर्देश दिए। पूह खंड के दौरे के दूसरे दिन मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का निरीक्षण करते हुए स्कूल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करे कि स्कूलों को प्राप्त आधुनिक संसाधन का प्रयोग शिक्षण में हो। उन्होंने शिक्षण के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी छात्रों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। पूह स्कूल के निरीक्षण के दौरान लाखों रुपये की लागत से तैयार आईटी उपकरणों का प्रयोग शिक्षण में सही ढंग से न होने पर केबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रशासन से नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल प्रशासन को हिदायत दी कि सरकार की ओर से स्कूलों को प्राप्त आधुनिक उपकरणों का भरपूर प्रयोग शिक्षण के लिए किया जाए और इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित भी किया जाए, अन्यथा इन उपकरणों की सार्थकता समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रीतम नेगी, महासचिव निर्मल चंद्र नेगी, महासचिव सुशील साना, प्रेम कुमार नेगी, दया कृष्ण, जिप सदस्य हितेश नेगी, केसर नेगी, हरीश सहित अन्य मौजूद रहे।