फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   makar sankaranti fair celebreted in rampur

Rampur Bushahar News: स्वर्ग प्रवास पर निकले देवी-देवता, मंदिरों के कपाट बंद

Sat, 14 Jan 2023 04:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
गूरों ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विदा किए देवता
विज्ञापन

एक महीने तक नहीं होंगे धार्मिक अनुष्ठान, लौटकर सालभर की भविष्यवाणी करेंगे देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर, कुल्लू और किन्नौर जिले के देवी-देवता मकर संक्रांति पर्व पर एक माह के स्वर्ग प्रवास पर चल गए हैं। मान्यता अनुसार सुबह तड़के पक्षियों के चहचहाने से पूर्व ही गूरों और लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा कर देवी-देवताओं को विदा किया। अब एक माह तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। मान्यता अनुसार हर वर्ष देवी-देवता मकर संक्रांति पर स्वर्ग लोक के लिए प्रस्थान करते हैं। इसके बाद एक महीने तक मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। इस दौरान ग्रामीण अपने ईष्ट देवताओं को एक माह तक आकाश की ओर धूप (पाजा की पत्तियां) और जल अर्पित करेंगे। लक्ष्मी नारायण नरेशर मंदिर कुमसू के गूर भजन दास ने कहा कि मकर संक्रांति पर शनिवार सुबह तड़के देवता साहिब को विधि विधान के साथ विदा किया गया। स्वर्ग प्रवास के बाद मंदिर पहुंचने पर देवता साहिब वर्ष भर का फलादेश सुनाएंगे।

बॉक्स
इस वर्ष भी अच्छी होगी फसलें, कई क्षेत्रों में होगी ओलावृष्टि
रामपुर उमपंडल के देवता साहिब महारूद्र काजल गसो अन्य देवताओं से अलग स्वर्ग प्रवास से पहले ही वर्ष भर का फलादेश सुनाते हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान हीरा सिंह चौहान, सचिव गुमान चौहान, भंडारी चुन्नी लाल, कारदार प्रमोद चौहान, कमेटी सदस्य विनोद खौश, भगवान नेगी, सुंदर चौहान, बिंदेश ठाकुर और गुलाटी शर्मा ने कहा कि देवता साहिब के स्वर्ग जाने से पहले रात्रि को मंदिर में कांसे की थाली में घी डाला जाता है। इसके माध्यम से देवता साहिब के पंडित फलादेश सुनाते हैं। फलादेश में देवता साहिब ने बताया कि इस वर्ष फसल अच्छी होगी। साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होगी। लोगों को बीमारियां का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये थालियां हमेशा मंदिर के अंदर ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed