फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   majholi tippar school win turnament

मझोली-टिप्पर बना ओवरआल विजेता

Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
majholi tippar school win turnament
ननखडी खंड में अंडर 14 आयु वर्ग छात्र और छात्राओं की प्रतियोगिता में मार्च पास्ट करते छात्र और छात्? - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में
विज्ञापन

मझोली-टिप्पर ओवरआल चैंपियन बना है। प्रतियोगिता में 21 स्कूलों के 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में मझोली-टिप्पर ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल ननखड़ी दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी स्पर्धा में कुंगल-बाल्टी स्कूल पहले, टेंडर हार्ट स्कूल ननखड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में भी मझोली-टिप्पर स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
इसमें खुन्नी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन स्पर्धा में मझोली-टिपर पहले, लैलन स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योग में खड़ाहन ने पहला और खुन्नी ने दूसरा स्थान झटका। चेस प्रतियोगिता में झिझणू ने पहला और जाहू स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में देलठ ने पहला और मझोली-टिप्पर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली टिपर ने पहला और टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल ननखड़ी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी में कुंगल-बाल्टी ने पहला और टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल ननखड़ी दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में मझोली-टिप्पर ने पहला और खुन्नी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में मझोली-टिप्पर और लैलन को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा, जिला परिषद सदस्य हुकम चंद, खुन्नी पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता, मुख्य अध्यापक खड़ाहन टेकचंद मेहता, प्रधान ग्राम पंचायत खड़ाहन रमिला केरो, कांग्रेस जोन प्रभारी खोलीघाट कुलदीप ठाकुर, उपप्रधान खड़ाहन प्रेम वर्मा और उपप्रधान खुन्नी सुदेश नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed