फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Majhauli Tipper School crowned overall champion

Rampur Bushahar News: मझौली टिप्पर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 04 Sep 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Majhauli Tipper School crowned overall champion
ऑल ओवर चैंपियन मझौली टिप्पर स्कूल की टीम मुख्यातिथि के साथ : स्कूल प्रबंधन
मझौली टिप्पर स्कूल बना ऑल ओवर चैंपियन
विज्ञापन

. वीरगढ़ स्कूल में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीरगढ़ में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझौली-टिप्पर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मझौली-टिप्पर के विद्यार्थियों ने वोकल फोक गान, समूह गान, वॉलीबाल, खो-खो, मार्च पास्ट और कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया। वोकल एबल क्लासिकल प्रतियोगिता में भुट्टी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता, फोक गान और योग प्रतियोगिताओं में पीएमश्री जेबीएल कुमारसैन प्रथम स्थान पर रहा। कांगल ने चेस और ठोडा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में सहायता करता है। इस मौके पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग योगेंद्र मेकैर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार जिष्टु, जिला परिषद सदस्य संदीप सरोल, मंगसू पंचायत प्रधान मंजू सिंधा और थानाधार पंचायत प्रधान सुचेता ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र श्याम ने विद्यालय के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उनकी इस पहल का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया और विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल समापन के साथ वीरगढ़ विद्यालय में पिछले कई दिनों से चल रही अंडर-19 प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article