फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Main HPV vaccination session in Aani on April 12

Rampur Bushahar News: आनी में एचपीवी टीकाकरण का मुख्य सत्र 12 अप्रैल को

Mon, 06 Apr 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
11 और 12 को भी होगा किशोरियों का टीकाकरण
विज्ञापन


जिले में अब तक 1013 किशोरियों का लग चुका है टीका

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चल रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार अगला मुख्य टीकाकरण सत्र 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, एक अतिरिक्त सत्र 11 अप्रैल को भी रखा गया है। दोनों दिनों में टीकाकरण कोल्ड चेन प्वाइंट आनी और दलाश में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक आनी ब्लॉक में 152 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि जिला कुल्लू में यह संख्या बढक़र 1013 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी बालिका में टीकाकरण के बाद कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है, जिससे इस अभियान की सुरक्षा और प्रभावशीलता साबित होती है। आनी के बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि उन्हें भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed