फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahendra Dev Sharma elected President and Motilal Bushahri General Secretary.

Rampur Bushahar News: महेंद्र देव शर्मा अध्यक्ष और मोतीलाल बुशैहरी चुने महामंत्री

Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Dev Sharma elected President and Motilal Bushahri General Secretary.
डंसा के नोगीधार में आयोजित बैठक में नवनियुक्त पेंशनरों की नई कार्यकारिणी। स्रोत : एसोसिएशन।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने डंसा जोन कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

लंबित मांगें पूरी न करने पर सरकार के खिलाफ जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की डंसा जोन इकाई की बैठक नोगीधार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने की। रामपुर शहरी महामंत्री मोहन जोशी और ज्यूरी जोन के उपाध्यक्ष माल सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में वर्ष 2026 से 2029 के लिए डंसा जोन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। महेंद्र देव शर्मा को अध्यक्ष और मोतीलाल बुशैहरी को महामंत्री चुना गया। प्रेमदास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केवल राम को उपाध्यक्ष, जनम देव शर्मा और आत्म प्रकाश को सलाहकार, श्यामलाल को संगठन मंत्री तथा कर्म दास और राधा देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। इसके अलावा 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने और लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने हक की राशि के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। बैठक के अंत में पेंशनरों ने प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में मांगों को लेकर एकजुट रहने और जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed