फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Magh Mela in Thangi in Kinnaur: Dali Nati in traditional costume, wished for good harvest

ठंगी में माघ मेला: पारंपरिक वेशभूषा में डाली नाटी, अच्छी फसल की कामना की

Mon, 10 Feb 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Magh Mela in Thangi in Kinnaur: Dali Nati in traditional costume, wished for good harvest
माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं
ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक गीत गाकर मनाया जा रहा ऐतिहासिक मेला
विज्ञापन

देवता साहिब रापुक शंकर का लिया आशीर्वाद, अच्छी फसल के लिए पूजा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के दुर्गम क्षेत्र ठंगी में ऐतिहासिक माघ मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को मेले में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डाली और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीत गाकर खूब झूमे। ठंगी में पांच दिन से ऐतिहासिक माघ मेला चल रहा है। मेले में जहां वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाटियों का दौर चलाया जा रहा है, वहीं भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति संजोने का संदेश दिया जा रहा है। हजारों लोगों ने देवता साहिब रापुक शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया और वर्षभर अच्छी फसल के लिए पूजा-अर्चना की। सोमवार को फलदार पेड़ के फल को देवता साहिब के चरणों में रखा गया और आने वाले वर्ष में अच्छी फसल की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में धूप लेकर देवता साहिब की पूजा की। मंगलवार से सबसे बड़ा पर्व सावन कायाड़ का शुभारंभ होगा। वर्ष में जो पहला बच्चा होगा, उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर हलुआ और होद की पूजा की जाती है। देवता के शु माथास तीन गुर तै शु चौडरी लगाकर इस पर्व का आगाज किया जाएगा। तीन गुर खांडो कायाड़ लगाते हैं और इसके बीच देवता रापुक शंकर के पुजारी उनके सहयोगी तीनों माली सावने थानाड़ से पूजा पाठ कर धीरे-धीरे सानताड़ में प्रवेश करते हैं। तीनों मालियों को जगाया जाता है। पुजारी तीन गुर कार कायाड़ लगाया जाता है। सावने कायाड़ा का अपना विशेष महत्व है। आठ दिवसीय इस मेले में बौद्ध भिक्षु महान ग्रंथों का पाठ कर गांव में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पुजारी धन सिंह, माथास पंकज राठौर और पूर्व पंचायत प्रधान ठंगी सत्य प्रकाश बोरस ने कहा कि पारंपरिक ऐतिहासिक मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है।

माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं

माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं

माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं

माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं

माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं

माघ पर्व पर किन्नौर जिले के ठंगी में देवता रापुक शंकर के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed