फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   loss

खरोगला नाला में अचानक बाढ़ आने से लाखों का नुकसान

Mon, 22 Jul 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
loss
खरोगला नाला में आई बाढ़ से सड़क में भरा मलबा। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के खरोगला नाला में सोमवार दोपहर बाद अचानक पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है। बाढ़ ने रक्षम और बटसेरी गांव के ग्रामीणों के सेब बगीचों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ में वन विभाग को भी लाखों का नुकसान हुआ है। वन विभाग का पैदल पुल बह गया है। वहीं कई पौधों की नर्सरी तबाह होने से वन विभाग को 50 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरोगला नाला में लगातार पानी बढ़ने से रक्षम, छितकुल लिंक मार्ग पर बना पुल भी खतरे की जद में है। इस पुल के ढह जाने से रक्षम पंचायत और छितकुल पंचायत का संपर्क मार्ग कभी भी कट सकता है।
विज्ञापन

खरोगला नाला में बाढ़ आने से सुरज सिंह नेगी, इंद्र भगत नेगी, मुकेश नेगी, दमोदर नेगी, गोपाल नेगी, मनोज लोकटस, तुलसी राम नेगी, प्रताप सिंह नेगी, देवराज नेगी राकेश लोकटस, ठाकुर सिंह लोकटस, सनम छोपले, चतरू राम, पदम सिंह शिव प्यारे लाल, पदम राम और रक्षम में जय प्रकाश नेगी सहित नरेश नेगी का बगीचा बाढ़ की चपेट में आया है। बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने खरोगला नाला का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने बटसेरी, चिस्पान, खरोगला और रक्षम के लोगों को जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की टीम ने लोगों के नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। सांगला के तहसीलदार विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ आने से बासपा नदी के आसपास रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed