फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lokendra, the MLA from Ani, met officials at the Parliament House in New Delhi

Rampur Bushahar News: एनएच-305 की दयनीय हालत को मंत्री गडकरी के समक्ष रखा

Wed, 12 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lokendra, the MLA from Ani, met officials at the Parliament House in New Delhi
आनी विधायक लोकेंद्र कुमार ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एनएच 305 की दयनीय हालत सुधारने की उठा
नई दिल्ली संसद भवन में आनी के विधायक लोकेंद्र ने की मुलाकात
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। नई दिल्ली संसद भवन में बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मुलाकात की। आनी विधानसभा क्षेत्र के कई मसलों पर गहन चर्चा की। उन्होंने नेशनल हाईवे-305 की दयनीय हालत को मंत्री के समक्ष रखा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। इस दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सैंज-लूहरी-आनी-ओट एनएच-305 के संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे कार्य में तेजी आए। आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास जारी हैं। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article