{"_id":"693d67167ecad79ca108fa1e","slug":"lok-adalat-in-kinnour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-150031-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे 9019 मामले, 2643 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे 9019 मामले, 2643 का निपटारा
विज्ञापन
किन्नौर में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यायालयों में लगातार बढ़ते हुए मामलों के त्वरित समाधान और ठोस कार्रवाई में राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों की वरदान साबित हो रही है। रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। जिला विधि सेवा प्राधिकरण की ओर से सात पीठों ने लोगों के विचाराधीन मामलों का निपटारा किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 9019 मामलों में से 2643 का निपटारा किया गया।
किन्नौर में शनिवार को चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत में धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, श्रम विवाद, बिजली, पानी और भरण पोषण से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। अदालत में मामलों को सुलझाने के लिए सात पीठों का गठन किया गया था। आठ पीठों में हुई मामलों की सुनवाई से 4,41,27,576 रुपये की राशि का निपटान किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकरण मदन कुमार ने बताया कि जिला विधि सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निपटारा हुआ है। लोक अदालतों के जरिए लोगों को त्वरित न्याय और समय पर सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है।