फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lohri Festival

रामपुर में लोहड़ी पर्व की धूम, बच्चों ने गाए गीत

Wed, 13 Jan 2021 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Lohri Festival
रामपुर में लोहड़ी पर्व पर जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और मूंगफली बांटते श्रीखंड लंगर समिति के सदस? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व आयोजित होने वाला लोहड़ी पर्व बुधवार को रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को रामपुर बाजार में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी की। रामपुर में बुधवार शाम लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर की दौड़ भाग के बाद लोगों ने अपने सगे संबंधियों और पड़ोसियों के साथ मिलकर लोहड़ी पर्व मनाया। लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दी। वहीं उन्होंने मूंगफली और रेवड़ियों सहित मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। शाम ढलते ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे लोहड़ी मनाने के लिए काफी उत्सुक रहे। बच्चों ने दिन भर लोहड़ी मनाने के लिए लकड़ियां एकत्रित की। जहां से लकड़ियां नहीं मिली, वहां लोगों ने बच्चों को कुछ न कुछ भेंट स्वरूप दिया। बाजार बंद होते ही घर के बड़ों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से लोहड़ी पर्व की पूजा अर्चना की गई और आग में मूंगफली और रेवड़ियों चढ़ाई गईं। इसके बाद प्रसाद के रूप में मूंगफली और रेवड़ियों को बांटने का दौर चलता रहा। ठंड से बचने के लिए देर रात तक लोग आग के पास बैठे रहे। गली मोहल्ले में बच्चे घर-घर लोहड़ी मांगने के लिए घूमते नजर आए। लोगों ने उन्हें भेंट स्वरूप मूंगफली, रेवड़ियां और गज्जक दिए।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर श्रीखंड लंगर सेवा समिति रामपुर के सदस्यों ने डकोलढ़ क्षेत्र में जाकर जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्र और जूते भेंट किए। वहीं उन्होंने लोहड़ी पर्व पर मूंगफली, रेवड़ी और गज्जक बांटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed