फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Locks hanging in the cowshed, cattle on the road

Rampur Bushahar News: गोसदन में लटके ताले, सड़क पर गोवंश

Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सड़क पर भटक रहे लावारिस पशुओं के लिए लाखों रुपये की लागत से समोली के पास लंबा खाटल में गोसदन का निर्माण किया गया। इसके निर्माण के लिए भीमा काली मंदिर ट्रस्ट ने भूमि दान दी और सनातन धर्म सभा, व्यापारी वर्ग व मंदिरों से लाखों रुपये की राशि की उगाही की गई। गोसदन का निर्माण होने के बाद अब छह महीने से गोसदन के दरवाजे पर ताले लटके हैं। इसके संचालन के लिए प्रशासन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है। गोसदन के लिए लंबा खाटल में भूमि का चयन साल 2023 में किया गया। इसके लिए करीब नौ लाख रुपये की राशि और भीमा काली मंदिर ट्रस्ट से भूमि की व्यवस्था लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। उसके बाद बार पूरे बाजार के व्यापारियों की ओर से नकदी, छत के लिए लोहा, सीमेंट और अन्य सामान दान किया गया। दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट ने पंद्रह लाख और देवता शिकडू कमेटी रोहड़ू ने पांच लाख रुपये दान किए थे।
निजी हाथों में सौंपने की सिफारिश
गर्मी और बरसात में सड़कों पर भटक रहे गोवंश के संरक्षण के लिए रोहड़ू में तत्कालीन एसडीएम ने गोसदन बनाने का फैसला लिया था। इसके संचालन के लिए उपमंडल प्रशासन, पशुपालन विभाग व क्षेत्र के मंदिरों के कारदारों की एक संयुक्त कमेटी बनाई थी। बीते साल नवंबर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन की ओर से इसका संचालन नहीं किया जा रहा, जबकि कुछ लोग अब प्रशासन के पास गोसदन को निजी हाथों में देने की सिफारिश लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लंबाखाटल में बने गोसदन के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र एक बैठक रखी गई है। इसका संचालन प्रशासन की देखरेख में कमेटी करेगी। संचालन के लिए कर्मचारियों को रखा जाएगा। इस पर विस्तार से बैठक में चर्चा की जाएगी। अभी यहां तक तैनात हुए कुछ दिन का समय हुआ, इसलिए इस पर खर्च राशि का पूरा ब्योरा कागजों से पता चलेगा। -धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article