{"_id":"6a9ac01dd5297e1d940d5598","slug":"little-children-dressed-as-krishna-and-radha-on-the-jury-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168932-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी में कृष्ण, राधा की वेशभूषा में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी में कृष्ण, राधा की वेशभूषा में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे
विज्ञापन
ज्यूरी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
ज्यूरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ज्यूरी पब्लिक स्कूल में भी नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा के परिधानों में नजर आए। जन्माष्टमी पर्व पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सीनियर सेकेंडरी ज्यूरी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और झांकियां निकालीं। साथ ही मटका सजावट और मटका फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किए। इस कार्यक्रम को लेकर सभी छात्रों ने खूब उत्सुकता दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता नेगी ने सभी छात्रों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेम, मित्रता और सद्भावना जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।