{"_id":"64528e092d264d31e60ce1d9","slug":"light-snowfall-in-high-peaks-of-kinnaur-rampur-and-outer-siraj-rampur-hp-news-c-19-1-141209-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात
विज्ञापन
सांगला/रामपुर। बर्फबारी और बारिश ने रामपुर, किन्नौर, आउटर सिराज समेत कई दूर दराज इलाकों के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह से मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद जनजातीय जिला किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र की ऊंची चोटियों में हल्की हल्की ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश होती रही। मौसम बिगड़ने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।
बुधवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने जौर खंडन, किन्नर कैलाश, छितकुल की थोला पहाडिय़ों, नाको के रियोपुर्गिल, भावावैली की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात दर्ज किया गया जबकि रिकांगपिओ, पोवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, निगुलसरी, तरांडा और चौरा सहित अन्य क्षेत्रों में दोपहर तक बारिश हुई। वहीं, रामपुर के 12/20, 15/20, श्राईकोटी, सराहन की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है जबकि जलोड़ी जोत सहित श्रीखंड महादेव, आनी और निरमंड की ऊंची चोटियों में भी ताजा हिमपात से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुला और धूप खिली, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कल्पा का पारा माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
बुधवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 11 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला मुख्यालय से पूह काजा और शिमला की ओर निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। वहीं, परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि बुधवार को जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की पूरी आवाजाही रही।